Daily Current Affairs in Hindi 07 May 2026 | Important Questions PDF
Daily Current Affairs in Hindi 07 May 2026 Daily Current Affairs in Hindi 07 May 2026 के इस आर्टिकल में आपको आज के सभी महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्न उत्तर सहित मिलेंगे। इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं से जुड़े Latest GK Questions शामिल हैं, जो SSC, HSSC, बैंकिंग, रेलवे व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहद उपयोगी हैं। नियमित रूप से अपडेट किए गए ये MCQ आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। Daily Current Affairs in Hindi 2026 Daily Current Affairs in Hindi Q1. हाल ही में घोषित 110वें पुलित्जर पुरस्कार (2026) में ‘इलस्ट्रेटेड रिपोर्टिंग और कमेंट्री‘ श्रेणी में किन भारतीय पत्रकारों ने जीत हासिल की है? Ans:- आनंद आर.के. और सुपर्णा शर्मा Explanation:- पुलित्जर पुरस्कार 2026 (आनंद आर.के. और सुपर्णा शर्मा): पुलित्जर दुनिया में पत्रकारिता का सबसे प्रतिष्ठित सम्मान है। इन दो भारतीयों ने ब्लूमबर्ग के साथ मिलकर ‘डिजिटल अरेस्ट’ (जिसमें स्कैमर्स खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को ऑनलाइन बंधक बना लेते हैं) जैसे गंभीर साइबर अपराधों का खुलासा किया, जिसके लिए उन्हें यह सम्मान मिला। Q2. 6 मई 2026 को नई दिल्ली में आयोजित ‘नेशनल सिक्योरिटी समिट 2.0′ में आतंकवाद के प्रति भारत की किस नीति पर जोर दिया गया? Ans:- ‘जीरो टॉलरेंस‘ Q3. हाल ही में चर्चा में रहा ‘प्रोजेक्ट विक्रम VT 21′ (Vikram VT 21) किस संगठन द्वारा लॉन्च किया गया है? Ans:- DRDO Explanation:- प्रोजेक्ट विक्रम VT 21: DRDO द्वारा विकसित यह प्रोजेक्ट मुख्य रूप से ‘मिसाइल डिफेंस’ और ‘हाई-एल्टीट्यूड’ (ऊंचाई वाले क्षेत्रों) में परीक्षण के लिए शुरू किया गया है, ताकि चीन सीमा जैसे इलाकों में हमारी तकनीक और मजबूत हो सके। Q4. 6 मई 2026 को जारी ‘वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2026′ में भारत को 180 देशों में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है? Ans:- 157वाँ Explanation:- विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक (157वीं रैंक): यह रिपोर्ट ‘रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स’ द्वारा जारी की जाती है। भारत की 157वीं रैंक यह दिखाती है कि पत्रकारों के लिए भारत में स्थितियाँ अभी भी काफी चुनौतीपूर्ण हैं। Q5. हाल ही में भारतीय निजी रक्षा कंपनी ‘IG Defence’ ने प्रयागराज में भारत का कौन सा पहला ‘लॉन्ग–रेंज वन–वे अटैक‘ ड्रोन पेश किया है? Ans:- काल (KAL) Explanation:- ड्रोन ‘काल’ (KAL): इसे प्रयागराज में प्रदर्शित किया गया। यह एक ‘वन-वे अटैक’ (आत्मघाती) ड्रोन है। इसका मतलब है कि यह 1000 किमी दूर स्थित दुश्मन के ठिकाने पर जाकर खुद को धमाके के साथ नष्ट कर देता है। यह भारत की लंबी दूरी की मारक क्षमता को बढ़ाता है। Q6. भारतीय नौसेना के लिए विकसित भारत की पहली स्वदेशी ‘हेलीकॉप्टर–लॉन्च‘ एंटी–शिप मिसाइल का नाम क्या है? Ans:- NASM-SR (Naval Anti-Ship Missile–Short Range) Explanation:- NASM-SR मिसाइल: यह भारत की पहली स्वदेशी एंटी-शिप मिसाइल है जिसे विशेष रूप से हेलीकॉप्टर से दागने के लिए बनाया गया है। यह समुद्र में दुश्मन के युद्धपोतों को नष्ट करने के लिए भारतीय नौसेना की एक बड़ी उपलब्धि है। Q7. मई 2026 में किस देश ने ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम‘ (Project Freedom) के तहत होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में अपने जहाजों के लिए सैन्य सुरक्षा अभियान शुरू किया है? Ans:- अमेरिका (USA) Explanation:- प्रोजेक्ट फ्रीडम (होर्मुज जलडमरूमध्य): अमेरिका ने दुनिया के सबसे व्यस्त तेल व्यापार मार्ग (Strait of Hormuz) को सुरक्षित रखने के लिए यह सैन्य अभियान शुरू किया है। यहाँ अक्सर जहाजों के अपहरण का खतरा रहता है, जिसे रोकने के लिए अब अमेरिकी नौसेना वहां तैनात रहेगी। Q8. हाल ही में वैज्ञानिकों ने ‘डियाफेनेस मेघालयनस‘ (Diaphanes meghalayanus) नामक प्रजाति की खोज की है, यह क्या है? Ans:- जुगनू Explanation:- नया जुगनू (Firefly) प्रजाति: मेघालय में जुगनू की एक नई प्रजाति खोजी गई है। यह जैव-विविधता (Biodiversity) की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और दिखाता है कि पूर्वोत्तर भारत के जंगलों में अभी भी कई अनखोजी प्रजातियाँ मौजूद हैं। Q9. एशियाई विकास बैंक (ADB) ने मई 2026 में ‘क्रिटिकल मिनरल्स–टू–मैन्युफैक्चरिंग‘ फाइनेंसिंग सुविधा कहाँ लॉन्च की है? Ans:- समरकंद, उज्बेकिस्तान Explanation:- ADB समरकंद सम्मेलन: एशियाई विकास बैंक (ADB) ने उज्बेकिस्तान में ‘क्रिटिकल मिनरल्स’ (जैसे लिथियम, कोबाल्ट जो बैटरी बनाने में काम आते हैं) के लिए फंड जारी किया है। यह भविष्य की इलेक्ट्रिक गाड़ियों और क्लीन एनर्जी के लिए बहुत जरूरी है। Q10. हाल ही में चर्चा में रहे ‘पवित्र पिपराहवा अवशेष‘ (Piprahwa Relics) का संबंध किस ऐतिहासिक व्यक्तित्व से है? Ans:- गौतम बुद्ध Explanation:- पिपराहवा अवशेष: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में मिले ये अवशेष गौतम बुद्ध के शरीर के अंश माने जाते हैं। इन्हें हाल ही में लद्दाख ले जाया गया है ताकि वहां के लोग इनके दर्शन कर सकें। यह भारत की ‘बुद्धिस्ट डिप्लोमेसी’ का एक हिस्सा है। Q11. मई 2026 में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों में टाइप-1 डायबिटीज की जल्दी पहचान के लिए कौन सा ‘4Ts’ अवेयरनेस फ्रेमवर्क पेश किया है? Ans:- Toilet, Thirsty, Tired, Thinner Explanation:- टाइप-1 डायबिटीज 4Ts फ्रेमवर्क: बच्चों में डायबिटीज का पता देरी से चलता है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 4Ts का सूत्र दिया है: Toilet (बार-बार पेशाब आना), Thirsty (ज्यादा प्यास लगना), Tired (ज्यादा थकान) और Thinner (अचानक वजन कम होना)। अगर बच्चे में ये लक्षण हैं, तो तुरंत जांच करानी चाहिए। Q12. 6 मई 2026 को घोषित ‘पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (PAI) 2.0′ में ‘Category A’ पंचायतों की सर्वाधिक हिस्सेदारी किस राज्य में है? Ans:- त्रिपुरा (80.2%) Explanation:- पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स (त्रिपुरा): यह इंडेक्स बताता है कि कौन सी पंचायतें डिजिटल पेमेंट, साक्षरता और बिजली पहुँचाने में सबसे आगे हैं। त्रिपुरा की 80% पंचायतें ‘Category A’ में हैं, जो ग्रामीण भारत के विकास का एक बड़ा उदाहरण है। Q13. हाल ही में किस भारतीय राज्य ने अपनी तरह का पहला ‘डिजिटल शिकायत निवारण सिस्टम‘ (Digital Grievance Redressal System) गिग वर्कर्स (Gig Workers) के लिए लॉन्च किया है? Ans:- कर्नाटक Explanation:- कर्नाटक गिग वर्कर्स सिस्टम: जो लोग जोमैटो, स्विगी या ओला (Gig Workers) के लिए काम करते हैं, उनकी शिकायतों के समाधान के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। कर्नाटक देश का पहला राज्य बना है जिसने इनके लिए एक डिजिटल शिकायत पोर्टल शुरू किया है। Q14. मई 2026 में ‘ब्रिक्स प्रेसीडेंसी‘ के तहत भारत ने पहले ‘कल्चर वर्किंग ग्रुप‘ की बैठक कहाँ आयोजित की? Ans:- नई दिल्ली Explanation:- ब्रिक्स कल्चर